चार दिवसीय श्रीकृष्ण महोत्सव के प्रथम दिन गोचरण लीला का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
चार दिवसीय श्रीकृष्ण महोत्सव के प्रथम दिन गोचरण लीला का आयोजन


मथुरा, 17 नवम्बर(हि.स.)। चार दिवसीय श्रीकृष्ण महोत्सव (कंस वध मेला) के प्रथम दिन मंगलवार विश्राम घाट पर गोचरण लीला का आयोजन हुआ और ठाकुर जी की आरती उतारी गई। उसके बाद मंगलवार सायंकाल ठाकुरजी की सवारी जय भारत बैंड, ढोल-नगाड़ों के साथ घोड़े पर सवार होकर गोपाल बाग, पुराने बस स्टैंड के पीछे गई। वहाँ ठाकुरजी ने गोचरण लीला का आयोजन किया और उसके बाद शोभा यात्रा के रूप में ठाकुरजी वहाँ से वापस आए, जिसमें ढोल, जय भारत बैंड, झांकी और ठाकुरजी के स्वरूप के साथ ठाकुरजी पूरे गाजे-बाजे के साथ वापस लौटे।

इस पूरे कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक ने ठाकुर जी की आरती उतारी और उनके साथ परिषद के सभी पदाधिकारी महामंत्री संजय चतुर्वेदी ऐल्पाइन, उपाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी, योगेंद्र चतुर्वेदी, मंत्री संजय चतुर्वेदी, हरदेव चतुर्वेदी, अप्पू, अनिल चतुर्वेदी पमपम अमित पाठक और श्याम मोनू उपस्थित थे। निरीक्षक आशीष चतुर्वेदी भी मौजूद थे। दुबई शाखा के उपाध्यक्ष श्रीकांत चतुर्वेदी, अमन सरदार, आदर्श चतुर्वेदी, मुंबई शाखा के दिलीप चतुर्वेदी उपस्थित थे। परिषद के संरक्षक राकेश तिवारी एडवोकेट के निर्देशन में संपूर्ण व्यवस्था में सभी पदाधिकारियों व युवा समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से व्यवस्था को अंजाम दिया। बुधवार सायंकाल 7 बजे विश्राम घाट पर संगीत संध्या (भजन संध्या) का आयोजन होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778907 Articles

Share this story