हिंदू संगठन ने चार पशु तस्करों को पकड़ा, मुक्त कराए गए पशु

WhatsApp Channel Join Now
हिंदू संगठन ने चार पशु तस्करों को पकड़ा, मुक्त कराए गए पशु


रायबरेली, 13 मई(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की रायबरेली जनपद में पशुओं को तस्करी कर ले जाये जा रहे एक ट्रक को बजरंग दल कार्यकर्त्ताओं ने पकड़ा है। इस दाैरान चार पशु तस्कर पकड़े गए हैं। ट्रक में ठूंसकर भरे गए पशुओं काे मुक्त कराया गया।

बजरंग दल के जिला सहसंयोजक राजू रावत ने बताया कि संगठन की फतेहपुर, बछरावां और लखनऊ टीम को पशुओं की तस्करी की सूचना मिली थी। फतेहपुर से निकले ट्रक का पीछा करते हुए टीम गुरुबक्शगंज तक पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास मोड़ पर पुलिस व बछरावां बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। पुलिस ने मौके से चार पशु तस्करों को पकड़ा है। आरोपितों के नाम शहंशाह, तौफीक, फैजान, राम आसरे हैं, जबकि एक आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक से बरामद सभी पशुओं को सुरक्षित कान्हा गोशाला भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पशु क्रूरता अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Share this story