पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार वृंदावन पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार वृंदावन पहुंचे


मथुरा, 16 नवम्बर(हि.स.)। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को अपने दो दिवसीय धार्मिक एवं निजी प्रवास पर सपरिवार वृंदावन पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद, पुत्री स्वाति कोविंद और प्रशासनिक अधिकारियों का एक दल भी मौजूद है। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

रुकमणि विहार स्थित जिस होटल में पूर्व राष्ट्रपति और उनका परिवार ठहरा है, सुरक्षा की दृष्टि से उस मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पूर्व राष्ट्रपति वर्तमान में रुकमणि विहार स्थित एक निजी होटल में ठहरे हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल जाकर वहां साधु-संतों से भेंट करनी थी। हालांकि, रामकृष्ण मिशन मठ एवं मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी भजनानंद महाराज के निधन के कारण उनका यह कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद्द कर दिया गया। -------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778315 Articles

Share this story