पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर किया गया नमन

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर किया गया नमन


स्व. कुंवर सर्वेश कुमार सिंह एक निर्भीक, निडर नेता थे : विकास जैन

मुरादाबाद, 20 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद लोकसभा से सांसद रहे व मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा विधानसभा से 05 बार विधायक रहे भाजपा नेता कुंवर सर्वेश कुमार सिंह को द्वितीय पुण्यतिथि पर नमन किया गया। इस अवसर पर नया मुरादाबाद स्थित कुंवर सर्वेश कुमार सिंह पार्क में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विकास जैन ने कुंवर सर्वेश सिंह को याद करते हुए कहा कि वह एक निर्भीक, निडर नेता थे जो प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर समय उपलब्ध रहते थे।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि कुंवर सर्वेश कुमार सिंह मुरादाबाद की एक ऐसी शख्सियत थे जिनको हम हमेशा याद करते रहेंगे वे समाज के प्रत्येक व्यक्ति के मसीहा थे प्रत्येक के दुख दर्द में उपस्थित रहते थे।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमित सिंह, राकेश महरोत्रा, अंकित शर्मा, कपिल सैनी, मोनू सैनी, गीतांश मित्तल, सक्षम अग्रवाल, विपिन गुप्ता, हरि गोपाल शर्मा, प्रेम शंकर सैनी, राहुल सैनी,शोभित गुप्ता, डॉ मोहित तोमर, आदि लोग उपस्थित रहे |

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story