भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने यूपी के वन मंत्री से की शिष्टाचार भेंट


लखनऊ, 08 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना से शुक्रवार को भारतीय वन सेवा, उत्तर प्रदेश सम्वर्ग 2021 बैच के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर वन मंत्री डाॅ. अरुण सक्सेना ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होने, उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध होने का संदेश दिया।
नवागत वनाधिकारियों में बी. शिव शंकर, जयन्त भीमराव शेन्दे, स्वाति, तापस मिहिर, वन्दना एवं शुभम सिंह शामिल रहे। वनाधिकारियों ने मंत्री को इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून तथा विभिन्न प्रभागों में प्राप्त फील्ड प्रशिक्षण के बारे में अवगत कराया गया। यह वनाधिकारी आन्ध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य से आते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/दिलीप