बृहद पौधरोपण की तैयारी में जुटा वन क्षेत्र रामनगर
बाराबंकी 19 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रामनगर वन विभाग बृहद पौधरोपण की तैयारी में लगा हुआ है। आने वाले पौध रोपण सीजन के लिए रामनगर तहसील के रानीबाजार रेंज अंतर्गत पांच पौधशालाओं में विभिन्न प्रजाति के 10,30,000 पौधे तैयार हो रहे हैं। कुल 88 हेक्टेयर भूमि में पौधरोपण कराया जाएगा। अब तक पौध रोपण के लिए चिन्हित स्थानों पर 1,76,800 गड्ढों की खुदाई भी की जा चुकी है ।बाकी गड्ढों की खुदाई का कार्य जारी है।
रामनगर क्षेत्र की रेंजर अल्पना पांडेय ने डिप्टी रेंजर मनोज कुमार यादव,वन दरोगा सचिन पटेल ,रोली अवस्थी को पौधरोपण के प्लान में लगाया है जो इन दिनों ऑफिस में उन स्थानों का ब्यौरा बना रहे हैं जहां पौध रोपण कराया जाना है। उन्होंने बताया कि रामनगर रेंज में दिवली,लालपुर गुमान,मंहगू पुर,पारिजात व सैदनपुर में वन विभाग की पौधशालाए हैं। इन पौधशालाओं में वन विभाग द्वारा नीम,आप,पाकड़,पीपल,गुलर,बरगद,सागौन,यूपीलिप्ट्स,अमरूद आदि फलदार व छायादार पौधे उगाए गए हैं।कुछ औषधीय पौधे भी उगे हैं उनको भी लगवाया जाएगा।महादेवा मार्ग,दरियाबाद सफदरगंज मार्ग,चौकाघाट ,कुशफ़र वन ब्लॉक मार्ग आदि शामिल हैं। रेंजर ने बताया कि पौधरोपण की तैयारी चल रही है । स्थल चिह्न कर गड्ढे खुद रहे हैं। समय से पौधरोपण हो यही लक्ष्य है।
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

