खाद्य विभाग ने की छापेमारी, 240 लीटर घी और 18 किलो मिर्च पाउडर जब्त

WhatsApp Channel Join Now
खाद्य विभाग ने की छापेमारी, 240 लीटर घी और 18 किलो मिर्च पाउडर जब्त


नोएडा, 14 अक्टूबर (हि.स.)। नवरात्र और आने वाले त्योहारों को देखते हुए खाद्य विभाग की छापेमारी जारी है। बुधवार को टीम ने विभिन्न दुकानों से नमूने लिए। इसके साथ ही, भ्रामक सूचना अंकित होने पर 240 लीटर घी और 18 किलो मिर्च पाउडर जब्त किए गए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय सर्वेश कुमार ने बताया कि बुधवार को नई बस्ती दादरी स्थित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कंपनी कम्यूनिटी प्राइवेट लिमिटेड (सिटी मॉल) पर छापेमारी की गई। यहां से अवतार ब्रांड के घी और गाय के घी के नमूने लिए गए। इसके अलावा मिर्च पाउडर, मखाना, सरसों का तेल और कुट्टू आटा का नमूना भी लिया गया।

लगभग 240 लीटर घी भ्रामक सूचनाएं (घी में विटामिन एवं मिनरल्स होना अंकित होने के कारण) लिखे जाने की वजह से जब्त किया गया। पैकिंग तिथि, बैच नंबर आदि अंकित न होने के कारण लगभग 18 किग्रा मिर्च पाउडर को भी जब्त कर लिया गया। इस प्रकार कुल छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761005 Articles

Share this story