रेलवे स्टेशन के समीप बने रेलवे क्वार्टर में अचानक उठीं आग की लपटें

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे स्टेशन के समीप बने रेलवे क्वार्टर में अचानक उठीं आग की लपटें


मुरादाबाद, 02 मई (हि.स.)। मुरादाबाद सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुरादाबाद लखनऊ हाईवे से सटे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के समीप बने रेलवे क्वार्टर में शनिवार रात्रि में अचानक भीषण आग की लपटें उठने लगी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मी फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गए और बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाने में कई दमकल गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी।

मुख्य अग्नि शमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पांडे ने बताया कि शनिवार रात्रि 9:00 बजे के लगभग सूचना मिली कि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़े रेलवे के खाली पड़े मकान में लपटें उठ रही हैं। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी एक्टिव हुए और तुरंत फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने देखा आग की बहुत ऊंची।ऊंची लपटें उठ रही हैं जिस पर तुरंत काबू पाने का प्रयास किया गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों का पानी आग बुझाने में इस्तेमाल हो गई। जिसके बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।

मुख्य अग्नि शमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पांडे ने कहा कि आग लगने के करणों की जांच की जा रही है कि खाली पड़े रेलवे के मकानों में अचानक इतनी भयंकर आग कैसे लग गई।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story