नोएडा के विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
नोएडा, 19 अगस्त (हि.स.)। नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बुधवार को बताया कि दिनेश कुमार (43) मूलनिवासी जनपद आगरा थाना बीटा- दो क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि थाना कासना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में जितेंद्र पुत्र महिपाल (35) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में रेशमा राजा (58) पत्नी अली राजा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना सूरजपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में लोकेश कुमार सिंह पुत्र संजय (34) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

