अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत


नोएडा, 27 सितंबर (हि.स.)। विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने रविवार काे बताया कि डालचंद (27) पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम रामपुर बांगर आज सुबह को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि नरोत्तम सिंह (47) पुत्र श्याम सिंह वर्ष बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि विकास कुमार (24) पुत्र गणपति बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर आज उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सोमवती (50) पत्नी बृजपाल गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई है।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली रानी चौहान (21) पुत्री नेपाल सिंह थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में आज गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story