डीडीयू के पांच छात्र राज्य स्तरीय शोध फेलोशिप के लिए चयनित

WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर, 25 मार्च (हि.स.)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के पांच छात्रों—विश्वजीत सिंह, शिवांग कुमार चौरसिया, सुस्मिता मिश्रा, श्रेया वर्मा और गरिमा राव का चयन CSTUP-SRFP 2026-27 के लिए हुआ है। विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये छात्र देश के उच्च संस्थानों में दो माह का शोध प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जबकि किंजल शुक्ला को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

चयनित छात्रों को फेलोशिप 'काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, उत्तर प्रदेश' (CSTUP) की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है, जिसके तहत छात्रों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों (जैसे IIT, IISER, CSIR) में शोध कार्य करने का अवसर और 25,000 रूपये प्रति माह का वजीफा मिलता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story