लखनऊ आग हादसे में निलंबित फायर अफसर ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ आग हादसे में निलंबित फायर अफसर ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र


लखनऊ, 23 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के बाद कई जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। इसी निलंबन की कार्रवाई में शामिल फायर बिग्रेड में तैनात एफएसएसओ कमलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। अब ये पत्र और उनकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

पत्र में एफएसएसओ कमलेंद्र सिंह ने कहा कि अलीगंज थाना क्षेत्र में कोचिंग सेंटर में लगी आग में छात्र—छात्राओं समेत 15 लोगों की जान चली गई है। इस मामले में मेरे जैसे छोटे स्तर के अधिकारी पर कार्रवाई की गई है। लेकिन यह कार्रवाई अन्यायपूर्ण है क्योंकि एफएसओ का कार्यक्षेत्र सीमित है। मेरा काम तो केवल स्थानीय निरीक्षण और रिपोर्टिंग तक सीमित है। मेरे द्वारा भवनों की फायर क्लीयरेंस देने बड़े पैमाने में सुरक्षा मानकों को लागू करने का अधिकार नहीं है। मुख्य जिम्मेदारी सीएफओ लखनऊ की है। वह पूरे शहर की फायर सुरक्षा व्यवस्था और भवनों को फायर क्लीयरेंस देतें हैं। जिस बिल्डिंग को आवासीय उपयोग के लिए पास किया गया था। उसे वर्षों से अवैध रुप से व्यवसायिक उपयोग में लिया जा रहा था जिसका तथ्य सीएफओ के संज्ञान होना चाहिए था। आग लगने के बाद दमकल प्रक्रिया में देरी और समन्वय की कमी सीएफओ की सीधी लापरवाही को दर्शाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story