जिला महिला अस्पताल के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में लगी आग

WhatsApp Channel Join Now
जिला महिला अस्पताल के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में लगी आग


मथुरा, 10 सितम्बर(हि.स.)। जिला अस्पताल से सटे जिला महिला अस्पताल के पोस्ट ऑपरेटिव वॉर्ड में लगे एसी की बिजली केबिल में शार्ट सर्किट से बीती रात आग लग गई, जिससे 12 बेड वाले इस वार्ड में भर्ती दस प्रसूताएं और उनके तीमारदार घबरा गए। प्रसूता और उनके तीमारदार नवजातों के साथ बाहर आ गए। किसी तरह आग बुझाई गई।

अस्पताल सूत्राें के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 11.30 बजे महिला अस्पताल के 12 बेड वाले वॉर्ड में एसी की वायरिंग से अचानक धुआं उठने लगा। थोड़ी देर बाद चिंगारी बंद हो गई। इसके बाद देखते ही देखते फिर से चिंगारी उठी और उससे आग की लपटें दीवारों पर फैलने लगी। आग के नीचे लेटी प्रसूता और उनकी ननद नवजात को लेकर बाहर आ गईं। गार्ड ने बिजली की लाइन काट दी। मरीजों को अन्य वॉर्डों में शिफ्ट किया गया। सीएमओ डा. संजीव यादव ने मौके पर पहुंचकर हालात देखे और बताया कि दुर्घटना हुई थी, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते काबू पा लिया गया ।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766342 Articles

Share this story