नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग सतर्क

नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग सतर्क
WhatsApp Channel Join Now

पूजा पंडालों में आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम

प्रमुख चौराहों और पूजा स्थलों पर आधुनिक उपकरणों के साथ तैनात रहेंगी टीमें

150 अधिकारी-कर्मचारी अलग-अलग शिफ्ट में संभालेंगे मोर्चा

वाराणसी, 16 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाराणसी में अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। योगी सरकार के निर्देशों के अनुरूप पूजा स्थलों पर आग से बचाव और आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। अब तक वाराणसी में 88 दुर्गा पूजा पंडालों को अग्निशमन विभाग से अनुमति प्रदान की गई है। विभाग की टीमें पंडालों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा के जरूरी उपाय सुनिश्चित करा रही हैं, ताकि उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो।पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र, पानी और बालू से भरी बाल्टियां तथा आपातकालीन निकासी के रास्ते जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन इंतजामों का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल बचाव कार्य शुरू करना और आग को फैलने से रोकना है।

आधुनिक उपकरणों से लैस रहेंगी अग्निशमन टीमें

नवरात्र के दौरान भीड़भाड़ वाले प्रमुख चौराहों और पूजा स्थलों पर अग्निशमन कर्मियों को आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात किया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि विभाग के पास पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर, वाटर मिस्ट सिस्टम, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, वाटर बाउजर, फोम टेंडर, हाई प्रेशर मिनी टैंक, टीआरबी/एम्बुलेंस, एडवांस रेस्क्यू टेंडर, मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल और विभिन्न प्रकार के बचाव उपकरण उपलब्ध हैं। इन संसाधनों की मदद से आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने की तैयारी की गई है।

150 अधिकारी-कर्मचारी अलग-अलग शिफ्ट में रहेंगे तैनात

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, नवरात्र उत्सव के दौरान विभाग के 150 अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आग लगने जैसी संभावित घटनाओं से निपटने के लिए कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। विभाग की मोबाइल टीमें भी विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी करेंगी, ताकि आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा सके।

प्रमुख चौराहों पर अग्निशमन वाहनों की तैनाती

अग्निशमन वाहनों और आवश्यक उपकरणों के साथ विभागीय कर्मचारियों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है। इनमें शामिल हैं:

•    लहुराबीर चौराहा
•    पांडेयपुर चौराहा
•    गिलट बाजार चौकी
•    गोदौलिया चौराहा
•    थाना रामनगर
•    मच्छोदरी पार्क

पूजा पंडालों में फायरमैन की स्पॉट ड्यूटी

पूजा पंडालों में किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर के साथ फायरमैन की तैनाती की गई है। स्पॉट ड्यूटी के लिए फिलहाल चिह्नित स्थलों में 
हथुआ मार्केट पंडाल और जगतगंज पंडाल शामिल हैं।

Live VNS Desk
Live VNS Desk

23396 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story