नोएडा में चार्जिंग के दौरान लगी आग, छह स्कूटी जलकर हुईं खाक

WhatsApp Channel Join Now
नोएडा में चार्जिंग के दौरान लगी आग, छह स्कूटी जलकर हुईं खाक


नोएडा, 01 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा में थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 132 स्थित ग्रैंड स्ट्रीट बिल्डिंग में ई-चार्जिंग के दौरान छह ई- स्कूटर में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गुरुवार को थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 132 स्थित ग्रैंड स्ट्रीट बिल्डिंग में ई- स्कूटी चार्जिंग पॉइंट पर चार्जिंग के लिए खड़ी स्कूटियों में अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में छह स्कूटी जल गई हैं। कोई जनहानि नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story