वैष्णो देवी यात्रा में यूपी के मृतक परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता : मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 27 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी यात्रा में हुए प्राकृतिक आपदा की चपेट में आये मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कालकवलित हुए उत्तर प्रदेश के निवासी ​के मृतक परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता के निर्देश दिये।

उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के शव को उनके घर तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय

Share this story