बीटीसी के सेमेस्टर में कम अंक आने पर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
बीटीसी के सेमेस्टर में कम अंक आने पर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान


परिजनों में मचा कोहराम, कानपुर में रहकर कर रही थी बीटीसी की पढ़ाई

हमीरपुर, 30 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे मंगलवार को बीटीसी का कोर्स कर रही युवती ने फांसी लगा ली जिसे फंदे पर लटका देख परिजनों में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस सूचना के बाद भी करीब ढाई घंटे तक नहीं पहुंची जिससे युवती फंदे पर ही लटकी रही जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहिया निवासी मुन्नीलाल सोनी की सत्ताईस वर्षीय पुत्री संध्या ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता मुन्नीलाल सोनी छोटे किसान हैं और गांव में ही छोटी सी किराना की दुकान चलाते हैं। मृतका अपने परिवार में सबसे बडी और अविवाहित थी। फिलहाल संध्या द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है और गांव में तरह—तरह की बातें हो रही हैं, वहीं लोगों का कहना है कि संध्या पढने में होशियार थी और कानपुर में रहकर बीटीसी की पढाई कर रही थी,लेकिन इस साल सेमेस्टर इग्जाम में कम अंक आने से आहत थी, सम्भवतः उसी तनाव में आकर उसने ऐसा कदम उठाया है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story