ट्रेन से कटकर पिता-पुत्र की माैत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेन से कटकर पिता-पुत्र की माैत


देवरिया, 20 जून (हि.स.)। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले श्रवण जायसवाल (55) और उनके पुत्र राकेश जायसवाल (26) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र राय ने बताया कि 19 जून की रात करीब 11 बजे दोनों कपड़े खरीदने के लिए चौरी-चौरा गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि जील मोटेल के पीछे रेलवे ट्रैक पर पहुंचने के दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story