गेहूं के दानों से बनाई सरदार पटेल की अद्भुत कलाकृति, मुख्यमंत्री को भेंट की

WhatsApp Channel Join Now
गेहूं के दानों से बनाई सरदार पटेल की अद्भुत कलाकृति, मुख्यमंत्री को भेंट की


फतेहपुर, 01 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के किसान कलाकार डॉ. शैलेन्द्र उत्तम पटेल ने अपनी अनूठी कलाकारी से एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 27,447 गेहूं के दानों से तैयार की गई अद्भुत कलाकृति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सप्रेम भेंट की। लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ में सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह कलाकृति मुख्यमंत्री को भेंट की गई।

जहानाबाद क्षेत्र के सराय धरमपुर गांव निवासी कलाकार डॉ. शैलेन्द्र उत्तम पटेल ने रविवार काे बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवनकाल 75 वर्ष, एक माह और 14 दिन का रहा था, जो कुल 27,447 दिनों के बराबर होता है। इसी तथ्य को आधार बनाकर उन्होंने एक दिन के प्रतीक के रूप में गेहूं का एक दाना लेते हुए कुल 27,447 गेहूं के दानों से सरदार पटेल की यह विशेष कलाकृति तैयार की।

वह अपनी विशिष्ट कलाकृतियों के माध्यम से कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। पूर्व में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराकर क्षेत्र को गौरवान्वित कर चुके हैं।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770686 Articles

Share this story