फर्रुखाबाद : पिता की डांट से आहत बेटी ने फांसी लगा दी जान

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद : पिता की डांट से आहत बेटी ने फांसी लगा दी जान


फर्रुखाबाद,01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद की शहर कोतवाली के मोहल्ला अवंतीबाई में पिता की डांट-फटकार से आहत होकर 19 वर्षीय बेटी ने शनिवार काे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया कि मृतका की मां सरिता कोल्ड स्टोर में आलू छंटाई का काम करती हैं, जबकि पिता बबलू खेत में चारा काटने गए हुए थे। परिजनों के अनुसार, घर में दूध में मक्खी गिर जाने की बात को लेकर पिता ने बेटी को डांट दिया था और कथित तौर पर अपशब्द भी कहे थे। इससे आहत होकर बेटी ने फांसी लगाकर

आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद छोटी बहन सोना ने जब बहन को फंदे से लटका देखा तो उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार पुलिस बल के साथ पर माैके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एएसपी का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यदि परिजनों की ओर से कोई शिकायत दी जाती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story