रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस


फर्रुखाबाद,08 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में मऊ दरबाजा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक महिला का शव पड़ा पाया गया।

रसीदपुर रेलवे लाइन गेट मैंन के माध्यम से सूचना दी गई गेट नम्बर 144/9/बी गांव की हथियापुर क्रॉसिंग से 03 किलामीटर रसीदपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पहुंचे लोगों ने महिला की शिनाख्त नेम देवी(45) पत्नी ऋषिराम निवासी शमशेर नगर थाना मऊ दरवाजा जनपद फर्रुखाबाद के रूप में की। बताया गया कि ट्रेन संख्या 15040 फर्रुखाबाद एक्सप्रेस कासगंज जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंचे पति ऋषिराम भी मृत महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की है।

थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Share this story