कारगिल विजय दिवस पर वीर धहीदो को दी गई श्रंद्धाजलि

WhatsApp Channel Join Now
कारगिल विजय दिवस पर वीर धहीदो को दी गई श्रंद्धाजलि


फर्रुखाबाद, 25 जुलाई (हि. स.) ।सरस्वती विद्या मंदिर सेनापति में शनिवार को कारगिल विजय दिवस बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया ।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल श्री डी.के. चतुर्वेदी सिखलाइट इन्फैंट्री फतेहगढ, सतनाम सिंह, गुरमुख सिंह, राकेश अरोड़ा, किरनजीत सिंह शिव विलाश त्रिवेदी, प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर प्रारंभ किया।

मुख्य अतिथि कर्नल डी.के. चतुर्वेदी सिखलाइट इन्फैंट्री फतेहगढ़ ने अपने संबोधन ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेवा के साहस, पराक्रम और बलिदान का अद्वितीय उदाहरण है । उन्होंने विद्यालय में बच्चों को अनुशासन समर्पण की भावना प्रेरित करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने भी अपने भाषण में शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना चाहिए। भारतीय सेना का पराक्रम और शौर्य विश्व में अद्वितीय उदाहरण है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में देश भक्ति गीत, भाषण से वातावरण को देश भक्ति भक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और और देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया ।

इस अवसर आर्तिका शुक्ला, सीमा शुक्ला, मीनू मिश्रा सरला कश्यप, लक्ष्मी शुक्ला ,वंशिका, प्रदीप सिंह, प्रदीपसेगर प्रदीपअवस्थी, ,बृजपाल, आदि विद्यालय के आचार्यगण मौजूद रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story