फर्रुखाबाद में भीषण आग,तीन पशु जिंदा जले, तीन गम्भीर

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद में भीषण आग,तीन पशु जिंदा जले, तीन गम्भीर


फर्रुखाबाद, 25 मार्च (हि.स.) । थाना जहानगंज क्षेत्र में बुधवार को लगी भीषण आग में कई पशु जिंदा जल गए। तीन गम्भीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम पकड़िया में शीशराम पुत्र मुन्नूलाल सक्सेना के घर के सामने छप्पर में आग लग गई । जिस सूचना पर थाना अध्यक्ष मय चौकी इंचार्ज राजपूताना मय पुलिस फोर्स मौके पर ग्राम पकड़िया पहुंचे। तो देखा कि तालाब के किनारे छप्पर जल गया है। जिसमें एक बकरी एवं दो बकरी के बच्चे जलने के कारण मौके पर मृत्यु हो गई है । एक भैंस व दो भैंस के बच्चे झुलस गए हैं । मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल निधि चौहान ब ज्ञानेंद्र सिंह व पशु चिकित्सक मौजूद रहे। मरे हुए जानवरो के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है । झुलसे हुए जानवरों का पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है ।अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि आग से काफी क्षति हुई है। क्षति का आंकलन राजस्व कर्मचारी कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story