शमशाबाद में तीसरी आंख का पहरा, 12 सीसीटीवी कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

WhatsApp Channel Join Now
शमशाबाद में तीसरी आंख का पहरा, 12 सीसीटीवी कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी


थानाध्यक्ष सचिन चौधरी की पहल पर तीन प्रमुख चौराहों पर हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्धों और वाहनों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

फर्रुखाबाद,12 नवंबर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में नगर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शमशाबाद पुलिस ने अहम पहल की है। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में नगर के तीन प्रमुख स्थानों पर 12 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इससे अब प्रमुख चौराहे तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे।

पुलिस ने थाना चौराहा, ढाईघाट पुल और मंडी चौराहा पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए हैं। इन स्थानों पर दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

पुलिस का मानना है कि इस व्यवस्था से अपराधियों की पहचान करने और घटनाओं के बाद साक्ष्य जुटाने में मदद मिलेगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी रखी जा सकेगी। पुलिस की इस पहल से व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776048 Articles

Share this story