फर्रुखाबाद: ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद: ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता


फर्रुखाबाद, 27 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित ई रजिस्ट्रीकरण प्रणाली प्रक्रिया शीघ्र लागू होने की संभावना के विरोध में फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों की हड़ताल जारी रही।

तहसील सदर में अधिवक्ता व कातिबों तथा स्टांप वेंडरों द्वारा कामकाज से विरत रहकर पूर्णतः धरना प्रदर्शन हड़ताल जारी रही।

दस्तावेज लेखक संघ के महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सभी सम्मानित अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक एक हैं।

तहसील सदर बार एसोसिएशन के सचिव अतुल मिश्रा ने कहा अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है मान समान की यह लड़ाई जारी रहेगी।

इस दौरान अतुल योगेश दीक्षित, विकास सक्सेना, संजीव भारद्वाज, अनूप शर्मा, संजय शाक्य, कुलदीप त्रिपाठी, नासिर खान, नीरज कुमार, रविनेश चंद्र यादव, पंकज राजपूत, गोकुलेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story