एसपी ने किए सात थानाध्यक्षों के तवादले

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद ,29 अक्तूबर (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बुधवार देर रात कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सात निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। जारी प्रेस नोट के अनुसार, गैर जनपद स्थानांतरण के चलते कादरीगेट और राजेपुर के थानाध्यक्षों को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, मऊदरवाजा, राजेपुर और कमालगंज थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात किए गए हैं।निरीक्षक रामसहाय सिंह को कमालगंज से मऊदरवाजा थाना भेजा गया है। निरीक्षक प्रमोद कुमार को यूपी-112 से कादरीगेट थाने की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक अजब सिंह को मऊदरवाजा से राजेपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक दीपक कुमार त्रिवेदी को नवाबगंज से कमालगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा कादरीगेट के थानाध्यक्ष कपिल कुमार और राजेपुर के थानाध्यक्ष दर्शन सिंह को गैर जनपद स्थानांतरण के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, जहानगंज थाने में भी उपनिरीक्षक राकेश कुमार की तैनाती में बदलाव किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768604 Articles

Share this story