फरार आरोपी के घर धारा 82 का नोटिस चस्पा

WhatsApp Channel Join Now
फरार आरोपी के घर धारा 82 का नोटिस चस्पा


सादाबाद, हाथरस, 13 जून (हि.स.)। कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर सीआरपीसी की धारा 82 के तहत उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया। सुनील कुमार आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के सराय दायरूपा गांव का निवासी है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि सुनील कुमार कोतवाली के मुकदमा अपराध संख्या 323/25 में आईपीसी की धारा 420, 467 और 468 के तहत वांछित है। पुलिस टीम ने आरोपी के गांव में मुनादी भी कराई, जिसमें उसे निर्धारित समय के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story