औरैया : पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर लौटा, देर रात फंदे पर लटका मिला युवक

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर लौटा, देर रात फंदे पर लटका मिला युवक


औरैया, 12 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में बुधवार देर रात एक युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मानपुर निवासी दीपक कुमार (32) पुत्र वीरेंद्र कुमार पेंटर का काम करता था। वह औरैया में मकानों की पुताई करता था। बुधवार को वह पत्नी रेनू देवी और तीन बच्चों अवनीश (8), सौरभ (7) व अनीश (4) के साथ अपनी बहनों और साढ़ू के घर गया था। रात करीब 11 बजे वह परिवार के साथ घर लौटा। इसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे उसने घर में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता वीरेंद्र कुमार पंजाब के मोगा में रहकर मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775826 Articles

Share this story