मुरादाबाद रेल मंडल में से संचालित होने वाली 10 रेलगाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद रेल मंडल में से संचालित होने वाली 10 रेलगाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच


मुरादाबाद, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में से संचालित होने वाली 10 रेलगाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि ट्रेन संख्या 14207 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक, 14208 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली में 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक, 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली में 7 दिसंबर से 13 दिसंबर तक 14206 दिल्ली-अयोध्या कैंट में 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि 22420 आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी में 5 दिसंबर तक, 22419 गाजीपुर सिटी आनंद विहार टर्मिनल 6 दिसंबर से 11 दिसंबर तक, 14624 छेहरता-वाराणसी में 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक, 14623 वाराणसी-छेहरता में 28 नवंबर से 8 दिसंबर तक, 14235 वाराणसी-बरेली में 28 नवंबर को और 14236 बरेली-वाराणसी में 29 नवंबर को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784598 Articles

Share this story