जोधपुर-गोरखपुर-ंजोधपुर के संचालन फेरों में विस्तार

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर-गोरखपुर-ंजोधपुर के संचालन फेरों में विस्तार


मुरादाबाद, 19 मई (हि.स.)। ग्रीष्मकाल को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु गाड़ी संख्या 04829/04830 जोधपुर-गोरखपुर-ंजोधपुर के संचालन फेरों में सारणी अनुसार विस्तार किया गया है एवं गाड़ी की समय सारणी में भी संशोधन किया गया है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार शाम को बताया कि ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर गोरखपुर स्पेशल 21 मई से 9 जुलाई तक चलाई जाएगी। पहले यह बीती 26 मार्च तक चली थी। ट्रेन संख्या 04830 गोरखपुर जोधपुर स्पेशल 22 मई से 10 जुलाई तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन पूर्व में 27 मार्च तक चली थी। दोनों ट्रेनें कुल 8-8 फेरे लगाएंगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर गोरखपुर स्पेशल जोधपुर से शाम 4:15 पर चलेगी जो अगले दिन रात्रि 8:50 पर गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04830 इस गोरखपुर जोधपुर स्पेशल गोरखपुर से रात्रि 11:25 पर चलेगी जो दो दिन बाद सुबह 5:30 पर जोधपुर पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story