सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, उपलब्धियों का किया गया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, उपलब्धियों का किया गया प्रदर्शन


सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, उपलब्धियों का किया गया प्रदर्शन


सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, उपलब्धियों का किया गया प्रदर्शन


जौनपुर, 20 मार्च (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रदर्शनी, गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यम और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत टी.डी. कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। वहीं सूचना विभाग से पंजीकृत कलाकारों की टीम ने लोकगीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय करंजाकला और टी.डी. कॉलेज की छात्राओं ने भी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सर्वांगीण विकास हुआ है और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सुदृढ़ कानून-व्यवस्था को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

वहीं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि जनपद में आधारभूत संरचना के तहत कई महत्वपूर्ण बाईपास निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जिससे विशेष रूप से मुगराबादशाहपुर क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही पर्यटन विकास के अंतर्गत घाटों का निर्माण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के व्यापक क्रियान्वयन का भी उल्लेख किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story