समय से घोषित होंगे परीक्षा परिणाम, निष्पक्षता से करें उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन : कुलपति

WhatsApp Channel Join Now
समय से घोषित होंगे परीक्षा परिणाम, निष्पक्षता से करें उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन : कुलपति


समय से घोषित होंगे परीक्षा परिणाम, निष्पक्षता से करें उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन : कुलपति


जौनपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर सत्र 2026-27 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरुवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। बाला साहब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने पूजन-अर्चन कर मूल्यांकन कार्य के सफल संचालन की कामना की। इसके बाद उन्होंने स्वयं शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं सौंपीं।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन परीक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। इसकी गुणवत्ता से ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा और परिश्रम का सही आकलन होता है। सभी परीक्षक पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और गंभीरता के साथ मूल्यांकन करें। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि निर्धारित समयावधि में परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मूल्यांकन की निष्पक्षता और शुद्धता विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य से जुड़ी है। सभी परीक्षक निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा और सावधानी से कार्य करें। मूल्यांकन समन्वयक डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को सुचारु और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पूजन-अर्चन शशिकांत त्रिपाठी ने कराया।

इस दौरान प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. ममता सिंह, डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story