यूपी बोर्ड : जेल में रहकर परीक्षा देने वालों का भी परिणाम रहा उत्साहजनक

WhatsApp Channel Join Now
यूपी बोर्ड : जेल में रहकर परीक्षा देने वालों का भी परिणाम रहा उत्साहजनक


-हाईस्कूल में 98.53 प्रतिशत एवं 12वीं में 84.44 प्रतिशत उत्तीर्ण

प्रयागराज, 23 अप्रैल (हि.स.)। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया है। जेल में विद्यार्थियों ने भी यूपी बोर्ड की परीक्षा दी और उनका रिजल्ट काफी उत्साहजनक रहा। हाईस्कूल की परीक्षा परिणाम में 98.53 एवं इंटरमीडिएट में 84.44 प्रतिशत रहा।

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 24 जेलों में परीक्षा करायी गयी थी। जिसमें 68 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उसमें 67 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 98.53 प्रतिशत रहा।

वहीं इण्टरमीडिएट की आयोजित परीक्षा में कुल 27 जेलों में परीक्षा करायी गयी। उसमें 135 ने परीक्षा दी। उनमें से 114 उत्तीर्ण हुए। जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 84.44 प्रतिशत रहा।

जेल में निरुद्ध कैदियों में सबसे ज्यादा हाईस्कूल में बरेली के नौ एवं आगरा के आठ विद्यार्थी रहे। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट की परीक्षा में सबसे ज्यादा बरेली, गोरखपुर एवं गाजियाबाद के 18-18 छात्र उत्तीर्ण रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story