बलिया में पूर्व पीएम चन्द्रशेखर की जन्मशती पर लगेंगे तीन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

WhatsApp Channel Join Now
बलिया में पूर्व पीएम चन्द्रशेखर की जन्मशती पर लगेंगे तीन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर


बलिया, 23 जून (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक स्व. चन्द्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के विभिन्न क्षेत्रों में तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन उनकी पुत्रवधू डॉ. सुषमा शेखर के नेतृत्व में जनसेवा और लोककल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत पहला स्वास्थ्य शिविर 26 जून को वृंदावन शिक्षण संस्थान करनई में, दूसरा शिविर 27 जून को डीएस मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मेउली रोड रतसर में तथा तीसरा शिविर 28 जून को प्रभा मंडपम पिपरा कला सोहांव में आयोजित होगा। सभी शिविर प्रातः आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक संचालित किए जाएंगे।

डॉ. सुषमा शेखर ने मंगलवार काे बताया कि शिविर में क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, नेत्र एवं अस्थि रोग जांच सहित सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को विभिन्न बीमारियों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी जाएगी। डॉ. सुषमा शेखर ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

Share this story