पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर को केजीएमयू में देखने पहुंचे दोनों उप मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर को केजीएमयू में देखने पहुंचे दोनों उप मुख्यमंत्री


लखनऊ, 09 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर पिछले कुछ दिनों से किंग जार्ज चिकित्सालय में भर्ती हैं। रविवार को उन्हें देखने दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक एक साथ केजीएमयू पहुंचे। दोनों नेताओं ने पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर से भेंट कर कुशलक्षेम जाना। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डा. प्रेमराज सिंह से पूर्व मंत्री के उपचार के संबंध में जानकारी ली। केजीएमयू के प्रवक्ता डा.के.के. सिंह भी साथ में मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story