कुंदरकी विधानसभा का प्रत्येक व्यक्ति मेरा परिवारजन :  ठाकुर रामवीर सिंह

WhatsApp Channel Join Now
कुंदरकी विधानसभा का प्रत्येक व्यक्ति मेरा परिवारजन :  ठाकुर रामवीर सिंह


कुंदरकी विधानसभा का प्रत्येक व्यक्ति मेरा परिवारजन :  ठाकुर रामवीर सिंह


मुरादाबाद, 08 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा से विधायक ठाकुर रामवीर सिंह की ओर से रविवार को महर्षि दयानंद लॉ कॉलेज भदासना में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुंदरकी विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों से हजारों क्षेत्रवासी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि कुंदरकी विधानसभा का प्रत्येक व्यक्ति मेरा परिवारजन है।

विधायक ठाकुर रामवीर सिंह लोगों के बीच जाकर सभी से गले मिले और स्वयं सभी पर फूल बरसाते नजर आए। कार्यक्रम में विशाल पंडाल में राधा कृष्ण के स्वरूप में अद्भुत प्रस्तुति और होली के गीत व रागिनी की शानदार प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा दी गई, जिन पर पंडाल में मौजूद लोग भक्ति भाव में झूमते हुए नजर आए। इस अवसर पर कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर ने होली को समाज को जोड़ने वाला सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व बताया।

विधायक कुंदरकी ने कहा कि मैं पिछले 2 दशकों से होली मिलन समारोह का आयोजन करता आया हूँ। जिसमें पूरी विधानसभा के प्रत्येक गांव से उपस्थिति रहती है। आज बहुत हर्ष का विषय है, कुंदरकी विधानसभा के अलावा जनपद के अलग-अलग जगहों से भी लोग शामिल हुए है। होली का पर्व जाति, वर्ग और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर लोगों को एक-दूसरे को रंग लगाने और गले मिलने का अवसर देता है। उन्होंने जोर दिया कि यह भारत की विविधता में एकता की परम्परा को मजबूत करता है।

इस अवसर पर एमएलसी डॉ जयपाल व्यस्त, पूर्व सांसद वीर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख मुंडापांडे नवदीप यादव, डॉ विशेष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सैनी, नीरज चंद्रा, संजय कश्यप, बबलू जाटव, परशुराम सैनी, अशोक प्रजापति, राजेश रस्तौगी, संजय कट्टा, रामकिशोर लोधी, अतुल दुबे, रविंदर पाल सिंह, संजय सिंह, विजेंद्र चौधरी, जूली सैनी, प्रणीत गुप्ता, आशीष सिंह, रोहित सिंह, सोनू रस्तौगी, ज्योति बाल्मीकि, पंकज चौहान, जीवन सिंह आदि शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story