ओमप्रकाश राजभर को इलाज की जरूरत: शिवपाल सिंह यादव

WhatsApp Channel Join Now
ओमप्रकाश राजभर को इलाज की जरूरत: शिवपाल सिंह यादव


ओमप्रकाश राजभर को इलाज की जरूरत: शिवपाल सिंह यादव


इटावा, 09 सितंबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भगवान श्री कृष्ण की छठी उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इटावा पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2027 चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बन रही है। ओमप्रकाश राजभर की बुद्धि फिर गई है उन्हें इलाज की जरूरत है।

शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम लोग भगवान श्रीकृष्ण को मानने वाले लोग है। उन्हीं की कृपा से सबकी नैया पार लगेगी। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बन रही है। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी के खिलाफ अपशब्दो का प्रयोग करते थे। जब से उन्हाेंने भाजपा से गठबंधन किया है, उनकी बुद्धि फिर गई है। उन्हें इलाज की जरूरत है। सरकार बनने के बाद उनका इलाज करवाया जाएगा।

समाजवादी पार्टी में नीले रंग की एंट्री पर उन्होंने कहा कि नीले रंग को देखकर भारतीय जनता पार्टी के लोग बौखला गए है। भाजपा का जनाधार खिसक गया है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के विषय में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित सिंह

Share this story