न्यायाधीश को एस्कार्ट कर रही पुलिस की गाड़ी पलटी, चालक व उपनिरीक्षक घायल

WhatsApp Channel Join Now
न्यायाधीश को एस्कार्ट कर रही पुलिस की गाड़ी पलटी, चालक व उपनिरीक्षक घायल


रायबरेली, 13 नवम्बर(हि. स.)। न्यायाधीश को एस्कार्ट कर रही पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक सिपाही व दरोगा घायल हो गए। दोनों को एम्स में भर्त्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घायलों का हाल चाल लिया।

लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर भदोखर थाना क्षेत्र के कुचारिया गांव के पास शुक्रवार शाम उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायाधीश सुधांशु को एस्कार्ट कर रही पुलिस की गाड़ी का टायर फट गया जिससे अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी ओर घूम कर पलट गई। हादसे में गाड़ी चालक संदीप व उपनिरीक्षक रामनाथ घायल हो गए जबकि गाड़ी में मौजूद सिपाही प्रदीप कुमार सुरक्षित है। घटना की जानकारी न्यायधीश के काफिले में चल रहे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एम्बुलेंस से घायल सिपाही व उपनिरीक्षक को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज़ किया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की व घायलों का हाल चाल लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार गौतम ने बताया कि हादसे में चालक व उपनिरीक्षक घायल हुए हैं, उनका एम्स में इलाज़ किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776693 Articles

Share this story