शुद्ध पेयजल पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, लगेंगे तीन सबमर्सिबल पंप : सुरेंद्र मैथानी

WhatsApp Channel Join Now
शुद्ध पेयजल पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, लगेंगे तीन सबमर्सिबल पंप : सुरेंद्र मैथानी


कानपुर, 24 मार्च (हि.स.)। गरीबों और जरूरतमंदों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है, सेवा ही समर्पण के मार्ग पर चलते हुए हर अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए क्षेत्र में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। यह बातें मंगलवार को गोविंदगनगर भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहीं।

गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा तीन सबमर्सिबल पंपों का शिलान्यास एवं पूजन किया गया। इस पहल से क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह कार्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित करते हुए किया गया, जिससे उनके सामाजिक समता के संदेश को भी आगे बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से शुभारंभ कराया गया। विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के हर व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है, जिसमें पेयजल जैसी आवश्यक सेवा सर्वोपरि है।

इसके तहत तात्या टोपे नगर में पवन सक्सेना के घर के पास, रविदास पुरम नई बस्ती में शैलेंद्र के घर के पास और रविदास पुरम बस्ती में तिली मिल के पास समरसेबल पंप लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक कार्य पर एक लाख छिहत्तर हजार रुपये की लागत आ रही है, जबकि कुल परियोजना की लागत पांच लाख अट्ठाइस हजार रुपये है।

इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और ‘सेवा ही समर्पण’ के सिद्धांत पर काम करते हुए हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी वे लगातार कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम में पार्षद वीरेंद्र चौहान, कल्लू मंत्री, डॉक्टर उदय वर्मा, अजय गुलवानी, संदीप श्रीवास्तव, मुस्कान, केएल कुशवाहा अरुण, संगीता श्रीवास्तव, शोभा कुमारी, रिया कुमारी,एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story