पुलिस मुठभेड़ में घायल सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस मुठभेड़ में घायल सहित तीन बदमाश गिरफ्तार


सुलतानपुर, 24 अगस्त (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मे गोली लगने से एक आरोपित घायल हो गया। घायल सहित कुल तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार किये गए है। उनके पास से चोरी के लाखों रुपये की कीमत के आभूषण, 01 अदद तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि थाना अखण्डनगर क्षेत्रांतर्गत बीती रात चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपित विपिन निषाद पुत्र रामदेव निषाद निवासी दामोदरपुर थाना कादीपुर घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा नागेंद्र उर्फ बबलू पुत्र लालता प्रसाद निवासी मझगवां थाना कादीपुर एवं नीरज पुत्र आशा निवासी अलीपुर कांपा थाना अखंडनगर को गिरफ्तार किया गया है ।

घायल आरोपित विपिन कुमार पर थाना कादीपुर में पास्को एक्ट सहित कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। नागेन्द्र कुमार पर जौनपुर एवम सुल्तानपुर में कुल चार आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story