बेसिक स्कूलों में नवाचारयुक्त शिक्षण पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
बेसिक स्कूलों में नवाचारयुक्त शिक्षण पर जोर


मुरादाबाद, 30 अक्टूबर (हि.स.)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कांठ मुरादाबाद में चल रही दो दिवसीय नवाचार एवं श्रेष्ठ अभ्यास कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हो गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. टीना वर्मा ने प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालयों में नवाचार एवं टीएलएम आधारित शिक्षण पर जोर दिया। संदर्भदाताओं द्वारा विभिन्न सत्रों में महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

कंपोजिट विद्यालय मातीपुर उर्फ मैनी, मूंढापांडे की प्रधानाध्यापिका मंजू रानी ने नवाचार तथा टीएलएम में अंतर को स्पष्ट करते हुए नवाचार के व्यावहारिक प्रयोग बताए गए। कंपोजिट विद्यालय सलारपुर डिलारी के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने आईसीटी के प्रयोग के साथ-साथ आधुनिक एआई टूल्स पर शिक्षकों को जानकारी दी और उन्हें प्रायोगिक ज्ञान प्रदान किया। प्रशिक्षण प्रभारी एवं डायट प्राचार्य दिनेश कुमार यादव द्वारा सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769537 Articles

Share this story