करंट की चपेट में आकर संविदा कर्मी की मौत

WhatsApp Channel Join Now
करंट की चपेट में आकर संविदा कर्मी की मौत


फर्रुखाबाद, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र सोमवार को बिजली का करंट लगने से एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

ग्राम फतेहपुर राव साहब निवासी 22 वर्षीय सुशील कमालगंज फीडर पर संविदा कर्मचारी था। सोमवार को वह साथी प्रशांत के साथ ग्राम जीरागौर में लाइन ठीक करने गया था। पोल से नीचे उतरने के बाद सुशील पुनः पोल पर चढ़ गया और तार सही करने लगा। इसी दौरान करंट लगने से सुशील नीचे जा गिरा। प्रशांत ने गांव वालों के सहयोग से सुशील को सीएचसी कमालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर मानसिंह पटेल ने कर्मचारी सुशील को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घटना के बारे में प्रशांत से पूछताछ की तो उसने बताया कि सुशील ने शट डाउन लेकर लाइन ठीक की थी। नीचे उतरने के बाद वह यह कहकर पोल पर चढ़ गया कि थोड़ा काम बाकी है तभी वह करंट की चपेट में आ गया।

एसपी आरती सिंह ने बताया कि मामले की गम्भीरता से जांच के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story