महिला की हाईटेंशन लाइन के तार से चिपक कर मौत

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद,28 सितंबर( हि.स.)। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की बिजली के टूटे पड़े तार से चिपक कर मौत हो गई। वह मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव चिलाका निवासी रागिनी ( 25) पत्नी आनन्द जाटव अपने मायके मीरपुर गई थी। देरशाम 11 हजार की लाइन तार टूटा पड़ा था। सोमवार को दरवाजे के पास निकलती जा रही थी, तभी चिपक गई । ग्रामीणों ने डंडा मार कर महिला को छुड़ाया गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। डॉक्टर अमरेश ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाल विनोदकुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Share this story