चुनाव राष्ट्रवादियों एवं परिवारवादियो के मध्यः तेजस्वी सूर्या


बुंदेलखंड के विकास का द्वारा भाजपा ने खोला
हमीरपुर,11 मई (हि.स.)। सुमेरपुर कस्बे के स्टेशन मार्ग में शनिवार को युवा सम्मेलन को संबोधित करने आए भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ राष्ट्रवादी राजनीति है। दूसरी तरफ परिवारवादी राजनीति है। कांग्रेस मुस्लिम परस्त पार्टी है। इसने अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम का शरीयत कानून लागू करने का वादा किया है।
उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षों में बुंदेलखंड का जिस तेजी के साथ विकास हुआ है। यह भाजपा सरकार की देन है। इसके पूर्व कांग्रेस, सपा, बसपा ने बुंदेलखंड की खनिज सम्पदा को लूटने का कार्य किया है। कर्नाटक के नेहा कांड को जोरदार ढंग से उठाया जबकि रेवन्ना कांड पर एक शब्द नहीं बोले।
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित युवा सम्मेलन में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस, सपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दल परिवारवाद को बढ़ा रहे हैं जबकि भाजपा राष्ट्र को आगे ले जा रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को कांग्रेस, सपा, बसपा ने पिछले 70 वर्षों में लूटा है जबकि भाजपा ने 10 वर्षों में विकास की गंगा बहाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कारीडोर, केन बेतवा लिंक परियोजना निर्माण कार्य कराकर विकास का की गंगा बहाई है।
उन्होंने कहा की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से देश के युवाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कर्नाटक के नेहा हत्याकांड को उठाकर कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ा जबकि रेवन्ना सेक्स स्कैडल कांड पर एक शब्द नहीं बोले।
सम्मेलन को भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पुष्पराज सोनी, रोहित शिवहरे आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज//बृजनंदन