ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध साधु की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध साधु की मौत


मथुरा, 24 अक्टूबर (हि.स.)। थाना व कस्बा मांट क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन मार्ग पर शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार साधु वेशधारी वृद्ध को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया।

शनिवार को वृंदावन मार्ग पर धर्मकांटे के समीप वृंदावन की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से आ रहे साइकिल सवार वृद्ध से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त (पहचान) नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है तथा फरार चालक की तलाश और उसकी जानकारी जुटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766329 Articles

Share this story