धूं-धूं कर जला रावण का पुतला, बुराई पर अच्छाई की जीत

WhatsApp Channel Join Now
धूं-धूं कर जला रावण का पुतला, बुराई पर अच्छाई की जीत


धूं-धूं कर जला रावण का पुतला, बुराई पर अच्छाई की जीत


मुरादाबाद, 20 अक्टूबर (हि.स.)। पीतलनगरी मुरादाबाद महानगर में अनेकों स्थानों पर रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन हुआ और बुराई पर अच्छाई की जीत हुई है।

मुरादाबाद महानगर में लाइनपार, लाजपत नगर, नेहरू युवा केंद्र में पकबाड़ा, अगवानपुर, जिले में तहसील ठाकुरद्वारा, तहसील बिलारी, नगर पंचयात कांठ, नगर पंचायत कुंदरकी आदि स्थानों पर आयोजित हो रहे हैं रामलीला मंचन में रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया।

लाइनपार रामलीला मैदान लाइनपार में सर्वप्रथम राम- रावण के बीच युद्ध हुआ इसके बाद भगवान राम ने रावण की नाभि में तीर मारा तो रावण वहीं चित हो गया। इसके बाद यहां पर शहर के सबसे ऊंचे 100 फीट के रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया।

दीन दयाल नगर स्थित नेहरू युवा केंद्र के मैदान में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।

एमएच डिग्री कॉलेज लाजपत नगर में 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। पाकबड़ा में 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।

बांग्ला गांव नागफनी स्थित पुराने दसवां घाट के रामलीला मंचन में रावण के 40 फीट ऊंचे प्रतीकात्मक पुतले का दहन बुधवार को किया जाएगा यहां पर आज कुंभकरण और मेघनाथ का वध हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764102 Articles

Share this story