झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला


-पकड़े गए छात्रों को रिहा करने की मांग

महोबा, 13 अगस्त (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( एबीवीपी ) द्वारा गुरुवार को झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज और दमनकारी नीति के विरोध में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार को छात्र विरोधी बताते हुए जमकर आलोचना की गई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर गिरफ्तार छात्रों के रिहाई की मांग की गई है।

गुरुवार की शाम एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में जनपद मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से रैली निकालकर अपना विरोध जताया है। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आल्हा चौक पर समाप्त हुई। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लगा झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया है।

संगठन के विभाग संयोजक कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा छात्रों के साथ बहुत गलत व्यवहार किया गया। छात्र देश का भविष्य होते हैं और ये छात्र ही राष्ट्र निर्माण की नींव होते हैं। तहसील संयोजक मोनू पाल ने कहा कि झारखंड सरकार को दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और जिन छात्रों को पुलिस ने पकड़ा है उनको तत्काल प्रभाव से छोड़ने की संगठन के द्वारा मांग की जा रही है। अगर झारखंड सरकार द्वारा छात्रों के जीवन से खिलवाड़ किया गया तो देश व्यापी आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान संगठन के नमन त्रिपाठी, अनिवेश तिवारी, पार्थ नगायच, जतिन राठौर, रोहित राजपूत, प्राची सिंह और वैष्णवी समेत अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे हैं। तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story