स्नेह मिलन कार्यक्रम के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान को गति देगी भाजपा

WhatsApp Channel Join Now
स्नेह मिलन कार्यक्रम के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान को गति देगी भाजपा


स्नेह मिलन कार्यक्रम के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान को गति देगी भाजपा


लखनऊ, 21 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में विगत कई वर्षों से भाजपा ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत को एक अभियान के रूप में प्रारम्भ किया है। देश के सभी प्रदेशों में दूसरे प्रदेशों के स्थापना दिवस व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से राष्ट्र सांस्कृतिक रूप से भी मजबूत होता है और नागरिकों में राष्ट्र की एकता तथा अखण्डता का भाव भी मजबूत होता है। शनिवार 22 मार्च को बिहार के स्थापना दिवस को भाजपा स्नेह मिलन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में मनाएगी।

अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम, बिहार प्रवासियों के साथ चाय पर चर्चा, छठ पूजा समितियों के संयोजकों के साथ बैठक सहित अभियान के तहत अन्य के कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें। इसके साथ ही बिहार की संस्कृति को दर्शाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।

श्री यदुवंश ने बताया कि बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को आयोजित होने वाले स्नेह मिलन कार्यक्रमों के क्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह गाजियाबाद, केन्द्रीय मंत्री नित्यानंदराय गोरखपुर, बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह लखनऊ महानगर, सांसद डा. संजय जायसवाल नोएडा, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार कुशीनगर तथा सांसद दीपक प्रकाश वाराणसी में स्नेह मिलन कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story

News Hub