परिषदीय स्कूलों में अब आईसीटी लैब के माध्यम से कराई जाएगी कंप्यूटर की पढ़ाई

WhatsApp Channel Join Now
परिषदीय स्कूलों में अब आईसीटी लैब के माध्यम से कराई जाएगी कंप्यूटर की पढ़ाई


मुरादाबाद, 26 जून (हि.स.)। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में अब आईसीटी लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को कंप्यूटर की पढ़ाई करवाई जाएगी।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि इसके लिए रूपरेखा बनाई जा रही है, ताकि नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करवाई जा सकें।

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1408 विद्यालय संचालित हैं। इसमें करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विभाग की ओर से सभी ब्लॉक में आईसीटी लैब स्थापित की गई हैं। विद्यार्थियों को कंप्यूटर के माध्यम से तकनीक आधारित शिक्षा देने की तैयारी की जा रही है। मुरादाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि जिले में शिक्षकों को आईआईटी कानपुर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब विद्यार्थियों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान हो सके, इसके बारे में पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को जल्द ही निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story