उच्च शिक्षा राज्य मंत्री का पंडित विवाद पर बड़ा बयान
फर्रुखाबाद, 19 मार्च (हि.स.) फतेहगढ़ में गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द के इस्तेमाल से उपजे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे दुर्भावना से प्रेरित बताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया।
रजनी तिवारी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री बोली यह बहुत गलत चीज है, यह नहीं होना चाहिए था। हर जगह कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिनको लगता है कि गवर्नमेंट बहुत अच्छा कर रही है. तो कैसे ऐसा कुछ न कुछ किया जाए जिससे उसके सम्मान को ठेस पहुंचे। लोगों की भावनाएं आहत हों। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उसे बख्शा नहीं जाएगा।
मंत्री ने कहा कि सरकार की बढ़ती छवि से कुछ लोग भयभीत हो रहे हैं और ऐसी घटनाओं से समाज को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले की पूरी जांच होगी। एनसीईआरटी किताबों पर रोक के सवाल पर मंत्री ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी से यूनिवर्सिटी तक क्वालिटी शिक्षा दी जा रही है। पहले नकल को बढ़ावा देने वाली सरकारें थीं, लेकिन अब युवाओं का भविष्य संवारा जा रहा है ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

